विश्वसंस्कृतप्रतिष्ठानम्

 राजस्थानम्


 रामायण प्रश्नोत्तरी ज्ञान प्रतियोगिता

------------------------




आत्मीय बन्धु/भगिनि

   सभी को सादर अभिवादन। 

     आपको यह जानकर हर्ष होगा कि विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम् राजस्थान के द्वारा हमारे आराध्यदेव  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवनचरित्र पर रचित वाल्मीकि  रामायण पर आधारित  ऑनलाइन रामायण प्रश्नोत्तरी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आपको श्री वाल्मीकि रामायण एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामजी के जीवन आदर्शों को जानने का सुअवसर प्राप्त होगा और आपके वाल्मीकि रामायण से सम्बन्धित ज्ञान में श्रीवृद्धि होगी‌। इससे निश्चित ही आपके जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी।

इस रामायण प्रश्नोत्तरी ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने पर आपको प्रतियोगिता में दिए गये  रामायण सम्बन्धी 100 प्रश्नों की इस प्रश्नोत्तरी में दिनांक 12जुलाई 2021तक 75 सही उत्तर देने पर सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

अतः सभी से निवेदन है उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर भारतीय धर्मशास्त्रों की ज्ञान परम्परा को प्रचार प्रसार करने में आप सहयोग करेगें।


प्रतियोगिता से सम्बन्धित किसी भी जिज्ञासा का समाधान करने के लिए निम्न दूरवाणी संख्याओं पर आप सम्पर्क कर सकते हैं-

 94143 26926, 9530238129

   ---------


 निवेदक

डा.प्रमोदकुमार वैष्णव

सह आचार्य संस्कृत एवं उपाध्यक्ष, विश्वसंस्कृतप्रतिष्ठानम् राजस्थानम्

*प्रतियोगिता संयोजक*

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें एवं सबमिट करें

👇👇👇 

👉👉👉👉 Click Here


                        डा.प्रमोदकुमार वैष्णवः

                         प्रतियोगिता संयोजक

                                 आभार